Home Jalore लक्ष्मणसिंह संभालेंगे अब भीनमाल थाना, अरविंद होंगे कोतवाल

लक्ष्मणसिंह संभालेंगे अब भीनमाल थाना, अरविंद होंगे कोतवाल

– 4 पुलिस निरीक्षकों का देररात किया तबादला

जालोर. जिले के चार थानाधिकारियों का शुक्रवार देर रात एसपी ने आदेश जारी करते हुए तबादले कर दिए हैं। जालोर शहर की कोतवाली का कार्यभार लंबे समय से देख रहे पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को अब भीनमाल थानाधिकारी लगाया हैं, वहीं उनकी जगह रामसीन थानाधिकारी अरविंद कुमार को कोतवाली का कार्यभार सौंपा हैं। साथ ही करडा थानाधिकारी अवधेश सांधु को करडा से रामसीन व अमर सिंह को महिला अपराध सैल से थानाधिकारी करडा लगाया। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने शुक्रवार देरशाम यह आदेश जारी किया हैं।

जालोर की हर ताजा खबर के लिए डाउनलोड करें… https://play.google.com/store/apps/details?id=com.jalore.merajalore

विवादों में रहे भीनमाल थानाधिकारी को लाइन हाजिर करने के बाद से पद था रिक्त

महिला कांस्टेबल से एक रात की डिमांड समेत कई आरोपों से घिरे भीनमाल थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर को चार दिन पहले लाइन हाजिर कर दिया था। उसके बाद से यह पद रिक्त था। ऐसे में लंबे समय से कोतवाली का कार्यभार संभाल रहे लक्ष्मणसिंह को भीनमाल थानाधिकारी लगाया हैं।

जालोर की हर ताजा खबर के लिए डाउनलोड करें… https://play.google.com/store/apps/details?id=com.jalore.merajalore

error: Content is protected !!
Exit mobile version