Home Accident सांचौर-रानीवाडा सड़क पर बोलेरो कैंपर पलटी, 13 जने घायल, सभी रिश्तेदार

सांचौर-रानीवाडा सड़क पर बोलेरो कैंपर पलटी, 13 जने घायल, सभी रिश्तेदार

रानीवाडा.

रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे 15 लोगों से भरी बोलेरो कैंपर रविवार दोपहर को रानीवाड़ा-सांचौर स्टेट हाईवे पर कूड़ा सरहद में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 जने घायल हो गए, जिसमें 4 जनों की हालात गंभीर बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार सेवाड़ा से करीब 15 रिश्तेदार बोलेरो कैंपर में सवार होकर सेवाड़ा से मैत्रीवाड़ा जा रहे थे। कूड़ा सरहद में अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई।

लेटेस्ट जालोर की खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लीक कर ऐप डाउनलोड करें… https://play.gooe.com/store/apps/details?id=com.jalore.merajalore

हादसे में सेवाड़ा निवासी भावना (11) पुत्री मफाराम, बेसरा राम (20) पुत्र सोमाराम, आसुराम (30) पुत्र नारणाराम, धुखाराम (45) पुत्र लखमा राम, गणेशाराम (75) पुत्र गजाजी, बेसराराम (40) पुत्र जोराजी, हरजीराम (50) पुत्र लखमाराम, कालाराम (50) पुत्र सुरजाराम, मथरा देवी (50)पत्नी बेसराराम, सविता (5) पुत्री चतराराम, संगीता (6) पुत्री कानाराम, सुखी देवी (35) पत्नी कानाराम, विकास (9) पुत्र कानाराम देवासी घायल हो गए। यह सभी मैत्रीवाडा में एक रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे।

लेटेस्ट जालोर की खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लीक कर ऐप डाउनलोड करें… https://play.gooe.com/store/apps/details?id=com.jalore.merajalore
error: Content is protected !!
Exit mobile version