Home Special News जालोर में मिसकॉल वाली ब्लैकमेलर : व्यापारियों को डरा धमकाकर वसूली करती,...

जालोर में मिसकॉल वाली ब्लैकमेलर : व्यापारियों को डरा धमकाकर वसूली करती, पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का केस, गिरफ्तार

पति को छोड़ा, भीनमाल में हर दो माह में बदल देती घर, अब गिरफ्तार

भीनमाल व्यापारी के मोबाइल पर मिस कॉल करके बात शुरू कर फिर उसको दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर हनी ट्रैप का शिकार बनाने वाली महिला को भीनमाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला ने तीन मामले भी दुष्कर्म के झूठे दर्ज करवा दिए । कुछ दिन पहले भीनमाल थाने में महिला ने एक व्यापारी पर मामला दर्ज करवा दिया।

इस व्यापारी ने भी गलत तरीके से फंसाने की पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। जांच में महिला द्वारा हनी ट्रैप में फंसाने की बात सामने आने पर आरोपी महिला मूलत: रानीवाडा तहसील के बिलड़ निवासी गीता हीरागर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने पर जेल भेज दिया।

पुलिस केस का डर : जसवंतपुरा व भीनमाल में तीन मामले दर्ज करवाए, तीनों झूठे
महिला ने व्यापरियों को अपनी बातों में उलझा कर पैसे नही देने पर दुष्कर्म जैसे तीन झूठे मामले दर्ज करवा दिए। इस बार एक व्यापारी ने महिला के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। जानकारी में सामने आया है कि अब तक करीबन आधा दर्जन व्यापारियों को अपने जाल में फंसाया है और लोक लाज के डर से रुपए भी देने की बात सामने आई है। महिला ने पूर्व में पुलिस थाना जसवन्तपुरा में 10 जुलाई 2020 एंव पुलिस थाना भीनमाल में 30 नवंबर 2020 को बलात्कार के झूठे मुकदमे दर्ज करवाए थे जो सभी झूठे पाए गए।

ऐसे हुआ खुलासा
जुंजाणी रोड पर एक किराणा व्यापारी से कुछ दिन पहले महिला का उसके मोबाइल पर मिस कॉल आया। व्यापारी ने वापस फोन किया तो बताया कि उसे दुकान पर साफ-सफाई का कार्य करने के लिए रहना हं। व्यापारी ने मुनीम होने का हवाला देते हुए उस महिला को मना कर दिया। महिला ने फिर कुछ दिन बाद उसके मोबाइल पर कॉल किया और आरोप जड़ दिया जब वह उसकी दुकान पर किराना का सामान लेने आई थी तब उसके साथ दुकान के अंदर आपने दुष्कर्म किया।

अगर दो लाख रुपए नहीं दिए तो पुलिस थाने में मामला दर्ज होगा। इसके बाद महिला ने व्यापारी के खिलाफ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। व्यापारी ने भी इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया, जिस पर पुलिस उप अधीक्षक शंकरलाल ने मामले की जांच की तो मामला झूठा पाया गया।

ऐसे फंसाती थी : मिस कॉल कर बात शुरू करती, फिर करने लगती वसूली
महिला ससुराल करड़ा में है। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ वर्ष पहले ही अपने पति को छोड़ दिया था। इसके बाद भीनमाल में मकान किराए पर लेकर रहती थीं। दो महीने तक रहने के बाद जब उसके घर पर लोगों की आवाजाही शुरू होती थी, तो आसपास के लोग मकान खाली करवा देते थे। जिसके बाद वह किसी अन्य कॉलोनी में मकान किराए पर लेकर रहने लगती थी। महिला सबसे पहले ऐसे व्यापारियों को अपने जाल में फंसाती हैं जो लोक लाज से डरकर रुपए भी दे सकें। मिस कॉल करने के बाद जब संबंधित व्यक्ति वापस कॉल करता है तो अपने जाल में फंसाने के लिए बातचीत का सिलसिला शुरू कर देती हं। इसके बाद पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म, जेल में सडऩे, उम्र कैद करवाने जैसी धमकियां भी देती हैं।

पूर्व में भी दो मामले झूठे दर्ज करवाए…
ब्लैकमेल कर व्यापारियों को फंसाने के मामले में आरोपी महिला गीता को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने पूर्व में भी दो मामले दर्ज करवाए थे जो झूठे पाए गए हैं।
– शंकरलाल, पुलिस उप अधीक्षक भीनमाल

error: Content is protected !!
Exit mobile version