Home चुनाव परिणाम जारी : ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजू चौधरी, 311 वोटों...

परिणाम जारी : ग्रेनाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजू चौधरी, 311 वोटों से पूर्व मंत्री भगराज चौधरी के बेटे जगदीश चंद्र को हराया

गे्रनाइट एसोसिएशन
गे्रनाइट एसोसिएशन

– ग्रेनाइट एसोसिएशन चुनाव के परिणाम जारी, राजू का पैनल जीता

जालोर.

ग्रेनाइट एसोसिएशन के चुनावों की मतगणना होते ही दोपहर बाद परिणाम जारी हो गया। अध्यक्ष पद के लिए राजू चौधरी ने जगदीश चंद्र चौधरी को 311 वोटों से हराया हैं। राजू चौधरी को अध्यक्ष पद के लिए 624 व जगदीश चंद्र चौधरी को केवल 313 वोट ही प्राप्त हुए। वहीं बाकि 7 पदों पर भी राजू चौधरी का पैनल चुनाव जीता हैं। जिसमें उपाध्यक्ष द्वितीय पद तरूण अग्रवाल ने शिशुपाल सिंह को 313, उपाध्यक्ष तृतीय पद पर सुरेश चौधरी ने सुमेरसिंह राजपुरोहित को 323, सचिव पद पर हेमेंद्र भंडारी ने मन सुख सिंह को 305, कोषाध्यक्ष पद पर दामोदर भूतड़ा ने नरेंद्र कुमार अग्रवाल को 293, सह सचिव प्रथम पद पर पारसमल सुथार ने बंजरग लाल को 290, सहसचिव द्वितीय पद पर चंद्राराम कुमावत ने धन्नाराम को 167, सहसचिव तृतीय पद पर राकेश शर्मा ने तुलसीदास वैष्णव को 268 वोटों से चुनाव हराया।

जीत की घोषणा होते ही खुशी से झूम उठे व्यापारी

परिणाम करीब 3.30 बजे जारी हुआ। बड़ी संख्या में दोनों प्रत्याशियों के समर्थक मौजूद थे। जैसे ही राजू चौधरी के चुनाव जीत की घोषणा हुई तो सभी खुशी से झूम उठे। जानकारी के अनुसार ग्रेनाइट एसोसिएशन के 952 उद्यमी सदस्य हैं, इनमें से रविवार को हुए चुनाव के दौरान 944 जनों ने मतदान किया था। सोमवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई थी, जो साढ़े 6 घंटों तक चली।

error: Content is protected !!
Exit mobile version