Home राजस्थान जालोर मानसून: 70% प्रदेश कवर, अगले दो दिन सातों संभाग में भारी...

मानसून: 70% प्रदेश कवर, अगले दो दिन सातों संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम अपडेट
मौसम अपडेट

भीलवाड़ा और जोधपुर में जमकर बरसे मेघ

मानसून जयपुर तीन दिन पहले एंट्री करने वाले मानसून ने प्रदेश का 70 फीसदी एरिया कवर लिया है। बीते चौबीस घंटे में मानसून दक्षिणी राजस्थान की ओर आगे बढ़ा और वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा जोधपुर, सीकर से होकर गुजर रहा है।

अगले दो-तीन दिनों में अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बीते चौबीस घंटे में भीलवाड़ा, बूंदी, जोधपुर, हनुमानगढ़, अजमेर जिले में जोरदार बारिश हुई। 29-30 जून को राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मानसून

रावतभाटा में दो दिन की बारिश में चल पड़ा पाड़ाझर का खूबसूरत वाटरफॉल |

से पहले बिपरजॉय और तय समय पर मानसून की धमाकेदार एंट्री होने से राज्य में अब तक 123.56 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से 143 मिमी ज्यादा है। 28 जून तक

राज्य में औसत बारिश का आंकड़ा 51.24 मिमी है। जिलेवार 25 जिलों में असामान्य बरसात हुई है। बीते साल जून के आखिर तक 12 जिलों में ही ऐसी स्थिति थी।

जालोर बादलों की आवाजाही के बीच बारिश का रहा इंतजार, आज से 5 दिन तक बारिश की चेतावनी

मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रही और उमस ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम में इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने जिले में आगामी 5 दिन तक बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई हैं। वहीं 29 जून को जिले में कई जगह भारी बारिश की संभावना जताई हैं। बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में 1.8 डिग्री गिरावट के साथ 34 डिग्री व रात के तापमान में 1.2 डिग्री बढ़ोतरी होकर 27.9 डिग्री दर्ज किया गया हैं। तथा सोमवार को दिन का तापमान 36.5 डिग्री व रात का तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार मानसून दक्षिणी राजस्थान के कुछ और भागों में आगे बढा हैं। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा जोधपुर, सीकर से होकर गुजर रही हैं। जिसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। जिसके प्रभाव से जिले भर में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी

error: Content is protected !!
Exit mobile version