Home जुर्म स्कोर्पियों चुराने का आरोपी गिरफ्तार : 5 माह पहले दो चोरों ने...

स्कोर्पियों चुराने का आरोपी गिरफ्तार : 5 माह पहले दो चोरों ने मिलकर चुराई थी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

जालोर. जालोर शहर के शिवाजी नगर से 5 माह पहले स्कोर्पियों चोरी करने के दूसरे आरोपी को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दो आरोपियों ने मिलकर स्कोपियों को चुराई थी। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 3 जून की रात्रि को हुई स्कोर्पियों चोरी की वारदात में शरीक आरोपी करड़ा थाना क्षेत्र के भाटीक निवासी राजुराम पुत्र जोराराम विशनोई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसी चोरी के मामले में मुख्य आरोपी सिवाणा के पादरू निवासी शैतानाराम उर्फ चेतन पुत्र लादुराम विश्नोई को गिरफ्तार किया जाकर वाहन र्स्कोपियों को बरामद किया जा चुका है।

आले दर्जे का अंतरराज्य वाहन चोरी हैं राजूराम

आरोपी राजूराम आले दर्जे का अन्तरराज्यं वाहन चोर व नकबजन हैं। आरोपी राजस्थान व गुजरात के राज्यों में चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देता हैं। जिसके बाद कुल दोनों राज्यों में 17 मामले भी दर्ज हैं।

पहले पूर्व विधायक की गाडी चुराने का किया था प्रयास

दोनों आरोपियों ने 3 जून की रात्रि को जालोर शहर में पहुंचकर चोरी का प्रयास किया था। पहले इन्होंने लग्जरी कार भीनमाल बाईपास से चोरी करने की कोशिश की, वहां गाडी का साइरन बज गया तो रामदेव कॉलोनी पहुंचे। यहां पर पूर्व विधायक अमृता मेघवाल की स्कोपिर्यां चोरी का प्रयास किया, लेकिन गाडी के आगे पूर्व विधायक लिखा होने से छोड दिया। उसके बाद शिवाजी नगर से स्कोर्पियों चुरा लिया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version