Home जुर्म लॉकअप से भागे पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लॉकअप से भागे पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested the accused of poxo act who ran away from lockup
Police arrested the accused of poxo act who ran away from lockup

दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, 22 घंटे बाद पुलिस ने मेड़ा गांव से किया गिरफ्तार

सांचौर शहर के पुलिस थाने के लॉकअप तोड़कर शनिवार देर रात 3 बजे फरार हुए पॉक्सो एक्ट आरोपी को पुलिस ने रविवार रात 1 बजे वापस दबोच लिया।इस मामले में घटना के बाद तुरंत प्रभाव से एसपी मोनिका सैन ने हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार व कांस्टेबल हनुमाना राम चौधरी को निलंबित कर दिया था।

सांचौर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया-पॉस्को एक्ट में आरोपी मदन मेघवाल पुत्र कृष्ण मेघवाल को गिरफ्तार किया था। शनिवार की देर रात करीब 3 बजे लॉकअप की जाली तोड़कर बाहर निकलने के बाद पीछे की तरफ लगी सीमेंट की जाली तोड़कर फरार हो गया था।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिलेभर में नाकाबंदी कर की गई। इस दौरान सूत्रों से जानकारी मिली कि मेड़ा गांव के पास एक युवक पैदल घूमते हुए दिखा था। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर रविवार रात 1 बजे 22 घंटे बाद मेड़ा के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया।

6 जून को नाबालिग ने करवाया था मामला दर्ज

थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि सांचौर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की ने 6 जून को मामला दर्ज करवाया था कि पुर निवासी मदन कुमार पुत्र कृष्ण राम मेघवाल ने उसके साथ बलात्कार किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था। शनिवार 24 जून को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद सांचौर डीएसपी मांगीलाल राठौड़ ने उससे थाने में पूछताछ की और बाद में उसे सांचौर थाने के लॉकअप में रखा गया था। जिसे सोमवार को एडीजे कोर्ट में पेश करना था।

error: Content is protected !!
Exit mobile version