Home राजस्थान जालोर जालोर के युवक की ससुराल में गोली लगने से मौत :पत्नी पीहर...

जालोर के युवक की ससुराल में गोली लगने से मौत :पत्नी पीहर में रह रही थी, बीती रात को कहासुनी के बाद चली गोली से युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम

– परिवार वालों ने ससुराल वालों पर कराया हत्या का केस दर्ज

जालोर/बाड़मेर. बाड़मेर जिले के आरजीटी थानान्तर्गत गोलियां गर्वा में ससुराल में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी पिछले काफी समय से अपने पीहर में थी और ससुराल जा नहीं रही थी। जालोर निवासी महेश कुमार (32) पुत्र राजुराम शनिवार को गोलिया गर्वा स्थित अपने ससुराल आया था। बीती रात को ससुराल पक्ष के लोगों व महेश के बीच अनबन हो गई थी। इस दौरान देसी कट्‌टे से हुए हवाई फायर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। महेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देसी कट‌्टा कहां से आया और गोली किसने चलाई इसका पता लगाने की पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

सुसाइड या हत्या

मृतक महेश कुमार के गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक ने खुद ने गोली चलाकर आत्महत्या की है या ससुराल वालों ने हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

हत्या का आरोप

whatsapp image 2021 08 07 at 230740 1628402965 जालोर के युवक की ससुराल में गोली लगने से मौत :पत्नी पीहर में रह रही थी, बीती रात को कहासुनी के बाद चली गोली से युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम jalore news

मृतक के परिजन जयकरण खिलेरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि मेरे भतीजे महेश कुमार की शादी करीब दो-तीन साल पहले गोलिया गर्वा में हुई थी। पारिवारिक अनबन की वजह से इसकी पत्नी अपने ससुराल नहीं आ रही थी। परिजनों को अंदेशा है कि इसके ससुराल वालों ने इसे विश्वास और झांसे में लेकर यहां बुला लिया और सुसराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस से मांग है कि जो सत्यता है उसकी जांच की जाए और दूध का दूध पानी का पानी किया जाए। जो दोषी उनको सजा मिलनी चाहिए।

अग्रवाल को सांचौर, शेखावत को चितलवाना एसडीएम का सौंपा कार्यभार

error: Content is protected !!
Exit mobile version