Home राजस्थान जालोर पूर्व प्रधान की विवादित पोस्ट : फेसबुक पर लिखा — पुखराज पाराशर...

पूर्व प्रधान की विवादित पोस्ट : फेसबुक पर लिखा — पुखराज पाराशर कर रहे हैं जिले में अवैध वसूली, प्रदेश के मंत्री भी करते हैं उनका चरण स्पर्श, गहलोत को भी गुमराह कर रहे

–  भीनमाल के प्रधान रह चुके हैं देराम विश्नोई, डॉ. समरजीत सिंह के माने जा रहे हैं खास

जालोर.जालोर कांग्रेस की राजनीति में मंगलवार देररात्रि को बडा भूचाल आ गया हैं। कांग्रेस के एक नेता ने ही अपनी पार्टी के बडे नेता पर गंभीर आरोप लगा दिए। भीनमाल से प्रधान रह चुके देराम विश्नोई ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी पुखराज पाराशर पर सोशल मी​डिया के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए जिले के अधिकारियों से वसूली, जिले में कांग्रेस को डूबाने समेत कई प्रकार के गंभीर आरोप लगा दिए हैं। यह पोस्ट देराम विश्नोई ने मंगलवार रात्रि को करीब 9 बजे की है।

यह लगाए हैं 2 पोस्ट लिखकर गंभीर आरोप

देराम विश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर आरोप लगाया हैं कि तीन जिलों में कांग्रेस का पतन करने का काम पुखराज पाराशर ने किया हैं। आगे बोलने वाला कोई नहीं हैं, जो राज पुखराज पाराशर का हैं, इसलिए डरते हैं। उन्होंने लिखा हैं कि मुख्यमंत्रीजी पाराशर आपको गुमराह करने का काम करते है व चंदा वसूली का काम हैं। उनका आरोप हैं कि 2002 में कांग्रेस का प्रधान भीनमाल से था मैंने 2 लाख 90 हजार रुपए की राशि पुखराज पाराशर को दी और अशोक गहलोत साहब को यह मैंने शिकायत की थी। उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा पुखराज पाराशर कांग्रेस ख्त्म करने में लगे हैं। एसपी, कलेक्टर के द्वारा पूरे अधिकारी कर्मचारियों से हफ्ता वसूली करने का काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का काम नहीं हो रहा हैं। मंत्री धोक लगाकर रो रहे हैं पुखराज पाराशर के चरण स्पर्श कर रहे हैं ।

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करे मेरा जालोर ऐप… https://play.google.com/store/apps/details?id=com.jalore.merajalore

कौन हैं देराम विश्नोई
124558074 2035739509896141 7738321430271090639 n पूर्व प्रधान की विवादित पोस्ट : फेसबुक पर लिखा — पुखराज पाराशर कर रहे हैं जिले में अवैध वसूली, प्रदेश के मंत्री भी करते हैं उनका चरण स्पर्श, गहलोत को भी गुमराह कर रहे jalore news
डॉ समरजीत सिंह के साथ देराम विश्नोई।

सन 2000 में कांग्रेस से भीनमाल के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ समरजीत सिंह के खास माने जाते हैं।

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करे मेरा जालोर ऐप… https://play.google.com/store/apps/details?id=com.jalore.merajalore

error: Content is protected !!
Exit mobile version