Wednesday, July 24, 2024
HomeAccidentजालोर :पतियों को खो चुकी महिलाएं रातभर रोती रही, बोली: ठेेकेदार ने...

जालोर :पतियों को खो चुकी महिलाएं रातभर रोती रही, बोली: ठेेकेदार ने चाय पीने के लिए बाहर नहीं आने दिया, इसलिए आंखों के सामने 5 जनों की मौत हो गई

– जालोर शहर से 5 किमी दूर भागली सरहद में हुआ हादसा, बांरा के 3 व जालोर के 2 जनों की हुई मौत

जालोर. जालोर शहर से करीब 5 किमी दूर भागली सिंधलान सरहद में निर्माणाधीन ग्रेनाइट फैक्ट्री का हौद खोदते समय दीवार व मिट्टी ढह गई। इसके नीचे दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें चार मजदूर और एक मजदूर की 3 वर्षीय मासूम बच्ची भी है। मृतकों में 3 बारां और 2 जालोर जिले के हैं। हादसा शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने करीब 5 फीट मिट्टी के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, तब तक सभी मजूदरों की मौत हो चुकी थी। करीब 10 मजदूर हौद खोदने का कार्य कर रहे थे। शाम के समय चाय पीने के लिए बैठे ही थे, तभी अचानक हौद के एक किनारे से दीवार व मिट्टी ढहने से 5 लोग उसके नीचे दब गए। करीब 20 मिनट तक मिट्टी के नीचे दबे रहने से सभी की मौत हो गई।

इन पांच जनों की हुई मौत
IMG 20210821 103523 जालोर :पतियों को खो चुकी महिलाएं रातभर रोती रही, बोली: ठेेकेदार ने चाय पीने के लिए बाहर नहीं आने दिया, इसलिए आंखों के सामने 5 जनों की मौत हो गई jalore news

मृतकों में 3 बांरा जिले एवं 2 जालोर के ही हैं। हादसे में बांरा जिले के साहाबाद थाना क्षेत्र के खरौली निवासी सुरमसिंह (27) पुत्र नंदलाल आदीवासी, उनकी बेटी अनुष्का(03), बांरा जिले के साहाबाद के बीलखेड़ा निवासी जानकीलाल(26) पुत्र तेजाराम आदीवासी, जालोर के धवला रोड काकरी ढाणी निवासी विक्रम कुमार (22) पुत्र हीराराम भील व रेवत निवासी दिनेश कुमार (21) पुत्र लूंकाराम भील की मौत हो गई।

रातभर अस्पताल में रोती रही महिलाएं

हादसे में अपना पति और बच्ची गंवा देने वाली कमलेश और एक महिला मजदूर ममता रातभर अस्पताल में रोती रही। हालांकि महिला पुलिसकर्मी बार-बार महिलाओं को शांत कर रही थी, लेकिन दोनों महिलाएं अपने पति को खोने का गम नहीं भूल पा रही थी। रोते हुए महिलाएं ठेकेदार व मालिक पर लापरवाही का आरोप भी लगा रही थी। महिलाओं ने बताया कि चाय आई तब हमने कहा था कि बाहर आकर पी लेते हैं तो ठेकेदार मुकेश ने यह कहकर मना कर दिया कि बाहर आए तो टाइम खराब होगा।

गनीमत रही कि 5 मजदूर हौद के दूसरे किनारे पर 10 फीट दूर चाय पी रहे थे, इसलिए बच गए

शाम 4.30 बजे हादसे के दौरान हौद के भीतर 9 मजदूर थे। जब चाय आई तो इनमें से पांच मजदूर हौद में करीब 10 फीट दूर बैठक कर चाय पीने लगे। इस दौरान एक किनारे से मिट्टी ढहने से चारों मजदूर और बच्ची दब गए।

इन दो लापरवाहियों ने ली पांचों की जान
1. इंतजाम नहीं थे: फैक्ट्री सीकर निवासी भंवरलाल शर्मा की है। खुदाई के दौरान कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं किए हुए थे। रेवत निवासी मृतक दिनेश के भाई सुजाराम पुत्र लूंकाराम भील ने भी फैक्ट्री मालिक भंवरलाल शर्मा के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करवाया है।
2. देरी से रेस्क्यू: घटना के बाद बाकी मजदूरों के चिल्लाने पर आसपास की ग्रेनाइट फैक्ट्री के लोग पहुंचे और जेसीबी की मदद से बाहर निकालने को लेकर रेस्क्यू शुरू किया। करीब 20 मिनट दबे रहने से सभी जनों की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

latest news

आज 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मानसून धीरे-धीरे पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों को भिगो रहा है। यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत देश के 15 राज्यों में...

मानसून :अगस्त खत्म होने को है सामान्य से 33% कम बारिश

अगस्त 120 साल में सबसे सूखा: सामान्य से 33% कम बारिश; सितंबर में 10 दिन तक आखिरी मानसून की बारिश होने की संभावना है अगस्त खत्म होने...

Gold Price Today अपडेटेड: 31 अगस्त 2023

Gold Price Today अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 भारत में आज सोने की कीमतें 22k के लिए ₹ 5,431 प्रति ग्राम हैं, जबकि 24k के...

जिले में नाबालिग बच्चियों से दुराचार और उनको गर्भवती बनाने के मामले लगातार बढ़ रहे

पाली जिले में नाबालिग बच्चियों से दुराचार और उनको गर्भवती बनाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 15 साल की अनाथ लड़की से एक...

सांचौर का देवासी हत्याकांड • जेल में प्रकाश की साज़िश, मुकेश ने विष्णु से जुटाए शूटर, कई आरोपी हैं इसमें शामिल

25 लाख रुपए देकर हरियाणा से लाए थे शूटर, रैकी करने वाला तगसिंह गिरफ्तार, मुकेश अभी भी फरार सांचौर लक्ष्मण देवासी हत्याकांड मामले में पुलिस...

पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या का कारण दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार

 पति व चचेरे भाई ने नींद की गोलियां खिलाई, तकिए से मुंह दबा की थी हत्या जालोर 05 अगस्त को बागोड़ा के धुंबड़िया गांव में...

Trending

​​​​​​ जिले में 24 घंटे से बारिश का दौर जारी

जालोर जिले में 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होने से शहर में कई कॉलोनियों में...

‘आदिपुरुष’ पर हाई कोर्ट ने कहा, फिल्म को पास करना गलती: कोर्ट ने कहा, झूठ के साथ कुरान पर डॉक्यूमेंट्री बनाएं, फिर देखें...

आदिपुरुष इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन फिल्म 'आदिपुरुष' के आपत्तिजनक डायलॉग्स पर सुनवाई की. कोर्ट ने कहा कि...
error: Content is protected !!