इनके कन्धे तस्करी रोकने का जिम्मा… जालोर पुलिस के 3 ASI की मौजदूगी में अफीम की मनुहार, खुद भी ले रहे

– सायला क्षेत्र का वीडियो, 2 एएसआई सायला व 1 बागरा थाने में तैनात

सायला/जालोर.पुलिस पर आरोप लगते रहे हैं कि उनकी मिलीभगत से तस्करी होती हैं। लेकिन सायला उपखंड क्षेत्र से वायरल एक वीडियो में साबित हो रहा हैं कि जालोर पुलिस के तीन एएसआई की मौजूदगी में अफीम की मनुहार हो रही। मनुहार ही नहीं वो खुद अफीम का खुलेआम सेवन भी कर रहे, जिससे पुलिस को पकड़ने का काम होता हैं, लेकिन तीनों पुलिस अधिकारी उनको टोकते तक नहीं है। वायरल वीडियो में सायला थाना में कार्यरत्त एएसआई चतराराम, नरेंद्र व बागरा थाने के रघुनाथ बिश्नोई हैं। जो कुछ लोगों के साथ बैठकर आराम से अफीम खा रहे हैं।

व्यवस्था संभालने गए, लेकिन अफीम लेते रहे

जानकारी के अनुसार सायला क्षेत्र के दहिवा गाँव में कुछ दिन पहले भारतमाला परियोजना के तहत बन रही सड़क को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो पुलिस फोर्स भेजी गई, लेकिन यहाँ पर यह अफीम का सेवन करने लगे।