जालौर मौसम : दिन के पारे में 1.6 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी,प्री-मानसून बारिश होने की की संभावना

जालौर में आज का मौसम
जालौर में आज का मौसम

जिले में 26 व 27 जून से प्री-मानसून की बारिश की संभावना

जालोर न्यूज  :शहर सहित जिले में दिन व रात के तापमान में 1 डिग्री बढ़ोतरी हुई। लोगों को उमस ने परेशान किया। बिपरजॉय तूफान के साथ जिले में औसत 439 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया है। 22 जून के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव के साथ दिन व रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। गर्मी का असर रहा। उमस से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार जिले में चार दिन तक गर्मी व तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी का असर रहेगा। इसके बाद जिले में मानसून सक्रिय होने से फिर मौसम में बदलाव की संभावना हैं। प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई हैं। जिले में 26 व 27 जून से प्री-मानसून की बारिश की संभावना है। शुक्रवार को जालोर में दिन का तापमान 36.6 डिग्री व रात का तापमान 27.6 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जलभरावः आमजन सावधानी बरतें व सुरक्षित रहें: कलेक्टर

जिले में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण जिले में कई जगह जलभराव की स्थिति हैं। ऐसे में कलेक्टर निशांत जैन ने आमजन से सावधानी बरतने व सुरक्षित रहने को कहा है। उन्होंने कहा संबंधित विभाग व्यवस्थाओं को सुचारु करने में तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। जिले में तेज बरसात के कारण कई तालाब भर गए हैं। नदी- नालों में पानी की तेज आवक होने के कारण रपटों पर पानी चल रहा है। इस स्थिति में पानी में उतरना, तैरना, नहाना व टहलने जाना जानलेवा साबित हो सकता है। आमजन नदी, नालों, तालाबों व जल भराव क्षेत्रों से दूर रहें।