Thursday, July 25, 2024
Homeचुनावजिले की एकमात्र सांचौर विधानसभा से तीन लगातार चुनावों में हार के...

जिले की एकमात्र सांचौर विधानसभा से तीन लगातार चुनावों में हार के बाद आज भाजपा में मंथन

प्रदेशाध्यक्ष जोशी दौरे पर: बिशनगढ़ में जिले की समन्वय बैठक और सांचौर विधानसभा की भी लेंगे

जालौर अब जालोर में 3 व सांचौर में 2 भाजपा ने अब जालोर-सांचौर जिलों में चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा का इस बार सांचौर की विधानसभा सीट पर ज्यादा ध्यान रहेगा। क्योंकि यहां से लगातार तीन चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से हार की हैट्रिक हो जाने के कारण व आगामी चुनावों में सांचौर सीट को कैसे जीता जाए इसके प्रदेशाध्यक्ष जोशी लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सोमवार को जालोर दौरे पर आ रहे हैं। संयोग है कि इसी दिन सांचोर जिला अस्तित्व में आ रहा है।

बिशनगढ़ के रिसोर्ट में सीपी जोशी पहले जिले की समन्वय बैठक का आयोजन करेंगे। उसके बाद केवल सांचौर विधानसभा के नेताओं, दावेदारों एवं सांचौर क्षेत्र के भाजपा जिला पदाधिकारियों

सीट : जालोर से सांचौर अलग जिला बनने के बाद समीकरण बदल गए हैं। जालोर में आहोर जालोर व भीनमाल तीन सीटें हैं। सांचौर जिले में सांचौर व रानीवाड़ा सीट ही हैं। भीनमाल विधानसभा का बागोड़ा सांचौर व रानीवाड़ा का जसवंतपुरा जालोर में रह गया। ऐसे में इन दोनों जिलों की बैठकें होंगी।

की बैठक अलग से लेंगे। जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया बैठक में आगामी चुनावों को लेकर योजना निर्माण एवं विभिन्न अभियानों के संपादन के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए जाएंगे। इस बार भी यहां से 7 दावेदार, एकजुटता बैठाने पर होगा जोर : सांचौर सीट से 7 दावेदार सोमवार को बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के सामने दावेदारी जता सकते हैं। प्रदेशाध्यक्ष सभी से वार्ता कर एकजुटता की कोशिश करेंगे। बैठक में सांचौर के 20 भाजपा नेता शामिल रहेंगे। जिले की समन्वय बैठक में जोधपुर संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष कार्यालय प्रमुख, सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक समेत जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

सांचौर में भाजपा दो बार कांग्रेस एवं एक बार अपने बागी से हार चुकी

• 2008 में भाजपा विधायक रहे जीवाराम चौधरी का टिकट कटा तो वे निर्दलीय मैदान में उतरे और भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया था।

• 2013 में भाजपा ने जीवाराम चौधरी पर विश्वास जताया और उन्हें टिकट दिया, लेकिन वे कांग्रेस के सुखराम विश्नोई से हार गए।

• 2018 में दानाराम को भाजपा ने टिकट दिया तो जीवाराम बागी हो 50 हजार वोट ले गए। कांग्रेस के सुखराम विश्नाई 26 हजार वोट से जीत गए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

latest news

आज 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मानसून धीरे-धीरे पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों को भिगो रहा है। यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत देश के 15 राज्यों में...

मानसून :अगस्त खत्म होने को है सामान्य से 33% कम बारिश

अगस्त 120 साल में सबसे सूखा: सामान्य से 33% कम बारिश; सितंबर में 10 दिन तक आखिरी मानसून की बारिश होने की संभावना है अगस्त खत्म होने...

Gold Price Today अपडेटेड: 31 अगस्त 2023

Gold Price Today अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 भारत में आज सोने की कीमतें 22k के लिए ₹ 5,431 प्रति ग्राम हैं, जबकि 24k के...

जिले में नाबालिग बच्चियों से दुराचार और उनको गर्भवती बनाने के मामले लगातार बढ़ रहे

पाली जिले में नाबालिग बच्चियों से दुराचार और उनको गर्भवती बनाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 15 साल की अनाथ लड़की से एक...

सांचौर का देवासी हत्याकांड • जेल में प्रकाश की साज़िश, मुकेश ने विष्णु से जुटाए शूटर, कई आरोपी हैं इसमें शामिल

25 लाख रुपए देकर हरियाणा से लाए थे शूटर, रैकी करने वाला तगसिंह गिरफ्तार, मुकेश अभी भी फरार सांचौर लक्ष्मण देवासी हत्याकांड मामले में पुलिस...

पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या का कारण दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार

 पति व चचेरे भाई ने नींद की गोलियां खिलाई, तकिए से मुंह दबा की थी हत्या जालोर 05 अगस्त को बागोड़ा के धुंबड़िया गांव में...

Trending

​​​​​​ जिले में 24 घंटे से बारिश का दौर जारी

जालोर जिले में 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होने से शहर में कई कॉलोनियों में...

‘आदिपुरुष’ पर हाई कोर्ट ने कहा, फिल्म को पास करना गलती: कोर्ट ने कहा, झूठ के साथ कुरान पर डॉक्यूमेंट्री बनाएं, फिर देखें...

आदिपुरुष इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन फिल्म 'आदिपुरुष' के आपत्तिजनक डायलॉग्स पर सुनवाई की. कोर्ट ने कहा कि...
error: Content is protected !!