सुराणा में शिक्षक के मारपीट से छात्र की मौत मामला, 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद

जालोर.
सायला उपखंड क्षेत्र के सुराणा की निजी स्कूल में पढ़ रहे छात्र के साथ मारपीट के बाद मौत हो जाने से तनाव की स्थिति बन गई है। घटना के बाद कानून व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर जिला प्रशासन ने आगामी 24 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। वहीं रविवार सुबह जिला कलेक्टर निशांत जैन, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला भी मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ रहे इन्द्र कुमार के साथ हेड मास्टर छैल सिंह ने मारपीट की थी, शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

आज आएगा शव गांव

तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र इन्द्र कुमार ने अहमदाबाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर को मृतक का शव सुराणा लाया जाएगा। इधर, इस मामले में शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आरोपी शिक्षक व मृत छात्र के पिता के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल, मारपीट की बात भी कबूल रहा