Home जालोर आहोर उप निरीक्षकों के तबादले: एसपी ने 7 एसआई के किए तबादले, अब...

उप निरीक्षकों के तबादले: एसपी ने 7 एसआई के किए तबादले, अब प्रतापसिंह होंगे भाद्राजून थानाधिकारी

जालोर. जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत 7 पुलिस उप निरीक्षकों का एसपी ने शनिवार को तबादला करते हुए इधर-उधर कर दिया हैं। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने आदेश जारी कर बताया कि प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरण किया गया हैं। साथ ही भाद्राजून के थानाधिकारी भी लगाया है। यहां पर लंबे समय से लालाराम मौखिक आदेश से कार्य संभाल रहे थे, अब पुलिस लाइन में कार्यरत प्रतापसिंह थानाधिकारी होंगे। वहीं पुलिस लाइन जालोर से गिरवरसिंह को सायला थाना, पुलिस लाइन से घीसूलाल को सांचौर पुलिस थाना, रेवतसिंह को सांचौर पुलिस थाने से पुलिस थाना जालोर, राजूसिंह को पुलिस थाना जालोर से पुलिस थाना सांचौर, सरिता को पुलिस थाना रामसीन से पुलिस थाना आहोर व भगवत सिंह को पुलिस थाना जालोर से पुलिस लाइन जालोर में तबादला कर दिया है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version