सांचौर के करड़ा चार रास्ता पर कार्यवाही, 26 कार्टन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

– सांचौर पुलिस ने की कार्यवाही, कार भी जब्त

सांचौर.सांचौर शहर के करड़ा चार रास्ता पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बरामद कर कार जब्त की। पुलिस के अनुसार रविवार दिन को एक कार आई , जिसपर पुलिस ने रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में अवैध शराब मिली पुलिस में आरोपी चितलवाना निवासी राजेश कुमार पुत्र बाबूलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। कार में 26 कार्टन व 3 कट्टो में 226 बोतलें व 254 अंधे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।