नए एसपी का शहर भ्रमण : पद संभालने के बाद पहली रात्रि को जालोर शहर की सड़कों पर निकले एसपी अग्रवाला 

– ट्राफिक समेत कई व्यवस्थाओ की ली जानकारी

जालोर.जालोर के एसपी  अग्रवाला पद का कार्यभार संभालने के बाद हर्ष वर्धन अग्रवाला ने शनिवार रात्रि में ही पूरे शहर का पैदल रूट मार्च किया। एसपी अग्रवाला ने शनिवार सुबह ही एसपी के पद पर कार्यभार संभाला था। दिन में एसपी ने विभिन्न कार्यालयों व पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। उसके बाद देर रात्रि को करीब 10 बजे पैदल रूट मार्च का शहर में भ्रमण पर निकले। अग्रवाला ने शहर के अस्पताल चौराहा से रवाना होकर हरिदेव जोशी सर्किल, तिलक द्वार, घाचियों की पिलानी, सदर बाजार, गांधी चौक, पूरा मोहल्ला, सूरजपोल होते हुए शहर की बारीकी से जानकारी लेते हुए पुनः अस्पताल चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, कोतवाल लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।

जालोर के 59 वें एसपी हैं

हर्ष वर्धन अग्रवाला जालोर के 59 वे एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया हैं। 29 वर्षीय अग्रवाला मूलतः पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। वे 2016 बैंच के आईपीएस अफसर है।