जालोर का हार्डकोर अपराधी जयपुर में पकड़ा, डेढ किलो अफीम भी था पास में

जालोर. जालोर जिले के हार्डकोर अपराधी सहित दो को गुरुवार को जयपुर की बगरू पुलिस थाना टीम ने धर दबोचा। अपराधियों के पास से 1 किलो 37 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की गई। परिवहन में काम में ली गई एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया। बगरू पुलिस थाना की ओर से की गई नाकाबंदी में अजमेर की तरफ से आ रहे एक वाहन को रोककर पूछताछ के बाद प्रकाश विश्नोई और विष्णु विश्नोई को हिरासत में लिया गया। चालक सीट के नीचे अवैध भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई। प्रकाश विश्नोई जालोर के चितलवाना थाना क्षेत्र के सादुल की ढाणी का निवासी है। इस पर आबकारी अधिनियम सहित अन्य अपराध के 34 मुकदमे दर्ज है। इसमें से 14 मुकदमे जालोर जिले के चितलवानाए झाबए बागोड़ाए भीनमालए करड़ा और सांचौर पुलिस थाना में दर्ज है। विष्णु विश्नोई जोधपुर का रहने
वाला है। उस पर 5 मुकदमे दर्ज है।

लेटेस्ट जालोर की खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लीक कर ऐप डाउनलोड करें… https://play.gooe.com/store/apps/details?id=com.jalore.merajalore
लंबे समय से जालोर पुलिस को थी तलाश 

IMG 20221202 WA0108 जालोर का हार्डकोर अपराधी जयपुर में पकड़ा, डेढ किलो अफीम भी था पास में jalore news

जानकारी के अनुसार प्रकाश के खिलाफ जालोर जिले के थानों में भी कई मामले दर्ज हैं। ऐसे में जालोर पुलिस को भी इसकी लंबे समय तलाश थी। कुछ समय पहले टोल को लेकर हुए विवाद में भी प्रकाश का नाम सामने आया था। अब प्रकाश को जालोर पुलिस भी यहां पर लेकर आएगी।

लेटेस्ट जालोर की खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लीक कर ऐप डाउनलोड करें… https://play.gooe.com/store/apps/details?id=com.jalore.merajalore