अश्लील वीडियो आने के बाद ब्यावर DSP को SOG ने उदयपुर के एक रिसोर्ट से किया गिरफ्तार

– दो दिन पहले सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल

जयपुर.

दो दिन पहले राजस्थान पुलिस के अधिकारी का वीडियो सामने आने के बाद एसओजी ने गुरुवार देर रात्रि को डीएसपी को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया।आरपीएस अधिकारी हीरालाल सैनी का महिला कॉन्स्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में नहाते हुए अश्लील वीडियो सामने आया था। एसओजी टीम ने हीरालाल सैनी को उदयपुर के एक रिसोर्ट से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद एसओजी टीम देर रात उदयपुर से जयपुर रवाना हो गई। एसओजी को डीएसपी के उदयपुर के अनंता रिसोर्ट में होने की जानकारी मिली। टीम देर रात 11 बजे रिसोर्ट पहुंची और हिरालाल सैनी को हिरासत में लिया।

जयपुर की चाइल्ड पोर्नोग्राफी यूनिट ने पकड़ा

एसओजी जयपुर की चाइल्ड पोर्नोग्राफी यूनिट डीएसपी हीरालाल को लेकर अंबामाता थाने पहुंची। थाने में शुरुआती कार्रवाई की गई। करीब 2 घंटे रुकने के बाद टीम जयपुर के लिए रवाना हो गई। पूरे मामले में टीम कुछ भी जानकारी देने से बचती रही। उदयपुर के पुलिस अधिकारी भी इस बारे में जानकारी देने से मना करते रहे।। थाने में रुकने के बाद टीम रात करीब 2 बजे उदयपुर से जयपुर लेकर गई। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय ने मामले में गंभीरता नहीं बरतने पर चितावा थाना अधिकारी को भी लाइन हाजिर कर दिया था। एसपी के आदेश पर 17 सीसी की चार्जशीट भी सौंपी गई थी।

बच्चे के सामने अश्लील कर रहे थे हरकतें

दरअसल ब्यावर डीएसपी हीरालाल सैनी का एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में नहाते हुए अश्लील वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में महिला का 6 वर्षीय बेटा भी मौजूद था, जिसके साथ भी अश्लील हरकतें होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में एसओजी की चाइल्ड पोर्नोग्राफी यूनिट ने यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़े… VIDEO : DYSP का महिला सिपाही के साथ शर्मनाक दो वीडियों वायरल…बच्चे के मौजूदगी में दोनों कर रहे शर्मनाक हरकतें, कांस्टेबल के पति ने करवाया मामला दर्ज, दोनों संस्पेड
https://merajalore.com/two-embarrassing-videos-of-dsd-with-female-constable-went-viral/