Wednesday, July 24, 2024
HomeJaloreजिले में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

जिले में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने फहराया तिरंगा:उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को किया सम्मानित, जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद

जालोर जिले में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया।

मार्च पास्ट में परेड कमांडर अरविन्द कुमार राजपुरोहित के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी सीनियर, स्टूडेंट पुलिस, मेघवाल समाज और गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया। मार्च पास्ट में मेघवाल समाज ने प्रथम स्थान और एनसीसी सीनियर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने राज्यपाल के संदेश को पढ़कर सुनाया। राज्य में संचालित विकास योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया। समारोह में मुख्य अतिथि श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने देश के महापुरूषों और वीर जवानों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेने की बात कही।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल पूरे होने पर पूरा देश हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आमजन अपने घरों में तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं। आजादी के इस पर्व पर हम सब देश की एकता और अखण्डता को बनाते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे से देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएं।

मंत्री विश्नोई ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान सरकार पारदर्शी, जवाबदेही और सुशासन सरकार के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

समारोह में मनस्वा संस्थान द्वारा महिलाओं की आत्मरक्षा कला का प्रदर्शन, जालोर पब्लिक स्कूल द्वारा पिरामिड प्रदर्शन, नेहरू युवा केन्द्र की ओर से लोक कलाकारों द्वारा गैर नृत्य, गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल प्रताप चौक जालोर की छात्राओं द्वारा घूमर नृत्य और महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिवाजी नगर जालोर की छात्राओं द्वारा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ थीम पर नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति दी।

1660557258.jpg जिले में 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। jalore news

समारोह में मुख्य अतिथि श्रम राज्य मंत्री द्वारा कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, जिला प्रमुख राजेश कुमार, जिला सत्र एवं सेशन न्यायाधीश सिया रघुनाथदान, जिला कलेक्टर निशांत जैन, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वीरेन्द्र कुमार मीणा, नगर परिषद सभापति गोविन्द टांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, एसडीएम दिनेश चन्द धाकड़, पूर्व विशेष योग्यजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, एडवोकेट नैनसिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने अपने आवास और कलेक्टर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण करने से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने अपने आवास और कार्यालय पर ध्वज फहराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

latest news

आज 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मानसून धीरे-धीरे पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों को भिगो रहा है। यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत देश के 15 राज्यों में...

मानसून :अगस्त खत्म होने को है सामान्य से 33% कम बारिश

अगस्त 120 साल में सबसे सूखा: सामान्य से 33% कम बारिश; सितंबर में 10 दिन तक आखिरी मानसून की बारिश होने की संभावना है अगस्त खत्म होने...

Gold Price Today अपडेटेड: 31 अगस्त 2023

Gold Price Today अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 भारत में आज सोने की कीमतें 22k के लिए ₹ 5,431 प्रति ग्राम हैं, जबकि 24k के...

जिले में नाबालिग बच्चियों से दुराचार और उनको गर्भवती बनाने के मामले लगातार बढ़ रहे

पाली जिले में नाबालिग बच्चियों से दुराचार और उनको गर्भवती बनाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 15 साल की अनाथ लड़की से एक...

सांचौर का देवासी हत्याकांड • जेल में प्रकाश की साज़िश, मुकेश ने विष्णु से जुटाए शूटर, कई आरोपी हैं इसमें शामिल

25 लाख रुपए देकर हरियाणा से लाए थे शूटर, रैकी करने वाला तगसिंह गिरफ्तार, मुकेश अभी भी फरार सांचौर लक्ष्मण देवासी हत्याकांड मामले में पुलिस...

पत्नी के चरित्र पर शक बना हत्या का कारण दोनों आरोपी भाई गिरफ्तार

 पति व चचेरे भाई ने नींद की गोलियां खिलाई, तकिए से मुंह दबा की थी हत्या जालोर 05 अगस्त को बागोड़ा के धुंबड़िया गांव में...

Trending

​​​​​​ जिले में 24 घंटे से बारिश का दौर जारी

जालोर जिले में 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होने से शहर में कई कॉलोनियों में...

‘आदिपुरुष’ पर हाई कोर्ट ने कहा, फिल्म को पास करना गलती: कोर्ट ने कहा, झूठ के साथ कुरान पर डॉक्यूमेंट्री बनाएं, फिर देखें...

आदिपुरुष इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन फिल्म 'आदिपुरुष' के आपत्तिजनक डायलॉग्स पर सुनवाई की. कोर्ट ने कहा कि...
error: Content is protected !!